{"_id":"58f72f4e4f1c1b0b52471b7f","slug":"the-sword-stands-ready-says-mike-pence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के उपराष्ट्रपति की उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- तलवार तैयार है","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के उपराष्ट्रपति की उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- तलवार तैयार है
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
माइक पेंस
- फोटो : reuters
अमेरिका में और उत्तरा कोरिया में तल्खी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया अमेरिकी सेना के सब्र का इम्तिहान न ले। उन्होंने कहा कि अमेरिका पारंपरिक या परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने पर 'जबर्दस्त और प्रभावी' जवाब देगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका हमेशा शांति चाहता है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंडर में शील्ड स्टैंड गार्ड और तलवार तैयार है। पेंस ने यह भी कहा कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया था जो फेल हो गया। इसको लेकर पेंस और अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने उत्तर कोरिया को चेताते हुए इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताया था। साथ ही एशिया में अपने सहयोगियों को आश्वस्त करते हुए अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए प्रतिबद्धता जताई थी।
विज्ञापन