फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The prisoner was suffering for two hours waiting for death

मौत के इंतजार में दो घंटे तक तड़पता रहा कैदी

Fri, 25 Jul 2014 05:07 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
The prisoner was suffering for two hours waiting for death

एरिजोना की जेल में जोसेफ रुडोल्फ वुड को मौत की सजा दी गई। अमेरिका के एरिजोना में मौत की सजा पाए एक कैदी जोसेफ वुड को मरने में करीब दो घंटे का समय लगा।

विज्ञापन


वुड को 1989 में अपनी प्रेमिका और उसके पिता की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वुड को जहरीला इंजेक्शन दिया गया था। लेकिन उनके वकीलों के अनुसार डेथ चैंबर में 'वुड एक घंटे से ज्यादा समय तक हांफते और तड़पते रहे।'
विज्ञापन


इसके बाद उनके वकीलों ने मौत की सजा पर रोक लगाने के लिए अपील दायर की। उनका कहना है कि मौत में अधिक समय लगना क्रूरता के बिना मृत्यु के अधिकार का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'..उसे गोली क्यों नहीं मारी?'

The prisoner was suffering for two hours waiting for death

एरिज़ोना के गर्वनर जान ब्रिवेर ने कहा कि उन्होंने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वुड की "मौत कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक हुई।"

वहीं वुड के वकीलों का कहना है कि मौत की सजा में केवल दस मिनट का समय लगना चाहिए था। लेकिन इस प्रक्रिया में 1 घंटे 57 मिनट का समय लगा।

इस घटना के बारे में पीड़िता के परिवार के एक सदस्य रिचर्ड ब्राउन ने कहा, "इस व्यक्ति ने भयानक हत्या की है और आप लोग चाहते हैं कि मैं दवाओं के बारे में चिंता करूं। उन्होंने उसे गोली क्यों नहीं मारी?"

मौत की सजा पर सवाल

The prisoner was suffering for two hours waiting for death

इस घटना के बाद से अमेरिका में मौत की सजा देने के तरीके पर फिर से बहस शुरू हो गई है।

अमेरिका में मौत की सजा के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ राज्य दवाओं के अभाव में अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

कुछ समय पहले इलेक्ट्रिक चेयर को फिर से अमल में लाने की बात हो रही थी, लेकिन लोगों का कहना है कि यह क्रूरता पूर्वक हत्या न करने के अमेरिकी कानून का उल्लंघन करता है।

अमेरिका में लोग मृत्युदंड का विरोध करते रहे हैं। लेकिन अभी भी इसका समर्थन करने वाले लोग हैं, विशेषकर दक्षिणी अमेरिका में जहां सबसे अधिक मौत की सजा दी जाती है। अमेरिका में कई लोगों का कहना है कि जघन्य अपराध करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed