{"_id":"5a9c2d6d4f1c1b8e328b52a5","slug":"the-man-committed-suicide-in-front-of-the-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस के सामने एक शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस के सामने एक शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 05 Mar 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में स्थित व्हाइट हाउस के सामने एक श्वेत व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीक्रेट सर्विस ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना के वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा में थे। यह घटना शनिवार की है जब व्हाइट हाउस के समीप 100 से अधिक लोग जमा थे। सीक्रेट सर्विस के अनुसार शख्स की पहचान हो गई है लेकिन उसका नाम उजागर नहीं किया गया है।
जांच एजेंसी के अनुसार, ‘वह व्यक्ति व्हाइट हाउस के उत्तरी भाग में देखा गया था, जहां उसने कपड़ों में छिपी एक हैंडगन निकाली और गोलियां दागना शुरू कर दिया और कुछ देर के बाद उसने खुद को गोली मार ली।’ हालांकि इस घटना को खुदकुशी का नाम दिया गया है लेकिन मरने वाले शख्स के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।