फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The inauguration of the Jaipur Literature Conference in Texas

टेक्सस में हुआ जयपुर साहित्य सम्मेलन का आगाज, भारतीय सूफी गायिका जिला खान और शशि थरूर ने बांधा समा

Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Mon, 17 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
The inauguration of the Jaipur Literature Conference in Texas
Jaipur Literature
दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव भावपूर्ण संगीत प्रस्तुति के साथ शुक्रवार को अमेरिकी शहर ह्यूस्टन के ‘एशिया सोसायटी ऑफ टेक्सास’ में शुरू हुआ। जयपुर साहित्य सम्मेलन (जेएलएफ) में अपने पसंदीदा लेखकों से मिलने के लिए लंबी कतारों में लोग खड़े रहे। उनका उत्साह खराब मौसम के बावजूद फीका नहीं पड़ा।
विज्ञापन


महोत्सव का आगाज भारतीय सूफी गायिका जिला खान की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से हुई। इसके उद्धाटन सत्र में कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर ने शिरकत की। उन्होंने लेखक नमिता गोखले के साथ अपनी पुस्तक ‘व्हाई आई एम ए हिंदू’ पर चर्चा की। थरूर ने कहा कि मैं उस धर्म के बारे में बात करके गर्व महसूस करता हूं, जो कहता है कि मैं आपकी सच्चाई का सम्मान करता हूं, कृपया आप मेरा करें। एक समाज के रूप में हिंदुत्व को एक धर्म के रूप में हिंदुत्व से नहीं मिलाना चाहिए। हमारे पुराने धर्मग्रंथों में भी एक विश्वास के तौर पर हिंदुत्व सहज रहा है।
विज्ञापन


ह्यूस्टन में जेएलएफ का आयोजन कराने वाली अनुपम रे ने कहा कि भीड़ और जबरदस्त उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह महोत्सव यहां लंबे समय तक रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed