{"_id":"5dcd1620abde206d11cf5a7dffb06977","slug":"the-guardian-and-the-washington-post-gets-pulitzer-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द गार्डियन' और 'वॉशिंगटन पोस्ट' को पुलित्जर पुरस्कार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'द गार्डियन' और 'वॉशिंगटन पोस्ट' को पुलित्जर पुरस्कार
Updated Wed, 16 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कार्यक्रम पर की गई ख़बरों की श्रृंखला के लिए ब्रितानी अख़बार 'द गार्डियन' और अमेरिकी अख़बार 'वॉशिंगटन पोस्ट' को पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
इन दोनों अख़बारों की ख़बरें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन की ओर से सार्वजनिक किए गए दस्तावेज़ों पर आधारित थीं। अमेरिका में पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले इस सबसे बड़े पुरस्कार में 'बॉस्टन ग्लोब' को ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग की श्रेणी का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
अमेरिका में पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले इस सबसे बड़े पुरस्कार में 'बॉस्टन ग्लोब' को ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग की श्रेणी का पुरस्कार मिला है।
अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग के लिए समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' के दो पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। दुनिया भर में मशहूर पुलित्ज़र अवॉर्ड अमरीका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ जर्नलिजम स्कूल की ओर से दिया जाता है। "यह पुरस्कार उन सभी लोगों के इस विचार की पुष्टि करता है कि जनता की सरकार में एक भूमिका होती है।"
अमेरिका ने स्नोडेन पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। वो इस समय रूस में शरण लिए हुए हैं। इस पुरस्कार की निर्णायक समिति में इस साल 'न्यू यॉर्कर' के लेखक कैथरीन बू और 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के स्तंभकार यूजीन रॉबिंसन शामिल थे।