फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The first Sikh woman elected Mayor in America

अमेरिका में मेयर चुनी गईं पहली सिख महिला

Fri, 01 Dec 2017 06:22 AM IST
एजेंसी / न्यूयॉर्क
एजेंसी / न्यूयॉर्क Updated Fri, 01 Dec 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
The first Sikh woman elected Mayor in America
प्रीत डिडबाल
भारतीय मूल की प्रीत डिडबाल कैलिफोर्निया के युबा सिटी की मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने अमेरिका में पहली सिख मेयर होने का गौरव प्राप्त किया है। डिडबाल की नियुक्ति कैलिफोर्निया सिटी काउंसिल ने की है और वह पांच दिसंबर को शपथ लेंगी। इस माह की शुरुआत में सिख समुदाय से आने वाले रवि भल्ला न्यू जर्सी के होबोकेन के मेयर चुने गए थे। 
विज्ञापन


पढ़ें- पति के लिए खाना भी बनाती हैं इवांका ट्रंप
विज्ञापन


प्रीत डिडबाल 2014 में युबा सिटी काउंसिल के चुनी गईं थी और अभी वह उप मेयर हैं। वह अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने कॉलेज से ग्रेजुएट की डिग्री ली है। सिख गठबंधन के जयदीप सिंह ने प्रीत के चुने जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जब आपके समुदाय का कोई व्यक्ति किसी बड़े पद के लिए चुना जाता है तो वह काफी उत्साहजनक और सुखद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब रवि भल्ला न्यू जर्सी के मेयर चुने गए तो मैंने पहली बार देखा कि मेरी तरह दिखने वाला कोई व्यक्ति अमेरिका के किसी सार्वजनिक कार्यालय में है। सिख गठबंधन के अनुसार अमेरिका में सिख धर्म को मानने वाले पांच लाख लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed