फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The current peace mission in Africa is moving towards tragedy india says in UN

त्रासदी की ओर बढ़ा रही अफ्रीका में शांति मिशन की मौजूदा रणनीति: भारत

Wed, 21 Nov 2018 10:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
The current peace mission in Africa is moving towards tragedy india says in UN
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन

भारत ने कांगो जैसे अशांत अफ्रीकी देशों में शांति अभियान को लागू करने के लिए उपलब्ध अपर्याप्त संसाधनों पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र को आगाह करते हुए भारत ने कहा कि शांति सैनिकों से कम संसाधनों में अधिक काम करने के लिए कहना एक ऐसी रणनीति है जो हमें त्रासदी की ओर बढ़ा रही है। 

विज्ञापन


कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात एक भारतीय शांति सैनिक के हमले में घायल होने के एक दिन बाद भारत की ओर से यह बयान आया है। सुरक्षा परिषद की चर्चा में शांति सैनिकों पर हुए ताजा हमले पर चिंता जताते हुए यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इस बात को रेखांकित किया।
विज्ञापन


 अकबरुद्दीन ने सुरक्षा परिषद का ध्यान कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के संवेदनशील इलाकों में तैनात शांति सैनिकों के सामने आ रहे हालात की ओर दिलाया। उन्होंने कहा, ‘अफ्रीका में शांति मिशन पर लगे सैनिक बहुत विस्तृत क्षेत्र में काम कर रहे हैं। देश का मध्य क्षेत्र 5 लाख वर्ग किलोमीटर से ज्यादा है, जहां क्षेत्रफल 23.4 लाख वर्ग किलोमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य क्षेत्र में 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, जहां की आबादी 8.15 करोड़ है। इतने बड़े विशाल क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों की जिम्मेदारी चार बटालियनों पर हैं। इनमें करीब 3000 जवान हैं। इस हिसाब से 158 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र की जिम्मेदारी एक जवान पर है।’ 


अफ्रीका में शांति अभियानों को मजबूत करने पर आयोजित परिचर्चा में अकबरुद्दीन ने कहा कि यदि इस तरह के माहौल में हम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को जरूरी संसाधन दिए बिना त्वरित अभियानों का काम सौंपते हैं, तो जाहिर है कि संयुक्त राष्ट्र की तैनाती का आकार और मानदंड दिए गए काम के लिहाज से अपर्याप्त है। कम संसाधनों में शांति सैनिकों से ज्यादा काम कराने की रणनीति हमें त्रासदी की ओर बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed