{"_id":"5ad147b74f1c1b350a8b4694","slug":"the-beast-car-will-save-trump-with-chemical-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम के रासायनिक हथियार से ट्रंप को बचाएगी 'द बीस्ट', दुनिया की किसी भी कार में नहीं इतने फीचर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
किम के रासायनिक हथियार से ट्रंप को बचाएगी 'द बीस्ट', दुनिया की किसी भी कार में नहीं इतने फीचर
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 14 Apr 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
द बीस्ट कार
- फोटो : FILE PHOTO
लिमो का एक नया वर्जन 'द बीस्ट' आ चुका है। पर यह कार सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बनाई गई है। खुफिया एजेंसी के पास यह कार पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि इस गर्मी के मौसम में ट्रंप को यह मिल जाएगी।
विज्ञापन
'द बीस्ट' हर तरह के हमले से बचाव में सक्षम है। गोली, बम से लेकर रासायनिक हमला तक इसमें बैठे ट्रंप का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। कार का रंग सफेद और काला रखा गया है ताकि इसके फीचर दुश्मनों को नजर न आएं। ट्रंप अब तक ओबामा कार्यकाल में बनी लिमो में सफर करते थे। आइए उनकी नई कार की खासियतें जानते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा फीचर
पिछला हिस्सा : ट्रंप के साथ अन्य चार लोग बैठ सकते हैं। कार के अगले हिस्से से अलग करने के लिए इसमें शीशे की दीवार है, जिसे सिर्फ ट्रंप स्विच के जरिये नीचे कर सकते हैं।
विज्ञापन
पिछली सीट : यहां सैटेलाइट फोन है, जिससे ट्रंप सीधे उपराष्ट्रपति और पेंटागन से बात कर सकते हैं।
बूट : अग्निशमन यंत्र, आंसू गैस और धुएं के डिस्पेंसर भी लगे हैं।
ईंधन टैंक : इसमें कवच के साथ विशेष फोम है, जो सीधे हमले के बाद भी आग नहीं लगने देता।
बॉडी : पांच इंच मोटी स्टील, एल्युमिनियम, टिटैनियम की बॉडी पर हथियार बेअसर।
चेसिस : बम भी बेअसर।
टायर : पंचर नहीं होते और अगर ट्रायर नष्ट हो जाएं तो भी कार रिम पर चलेगी।
रक्षा : शॉट गन और आंसू गैस की तोप भी रखी है कार में।
शीशे : पांच स्तर वाले शीशे पर गोली भी असर नहीं करती।
डैश बोर्ड : संचार सिस्टम और जीपीएस ट्रैकर लगा है।
ड्राइवर : अमेरिकी खुफिया सेवा ने प्रशिक्षित किया, जो हर परिस्थिति में कार चला सकता है।
दरवाजे : आठ इंच के दरवाजे बोइंग विमान के दरवाजे जितने भारी हैं। रसायनिक हथियार से भी बचाव करने में सक्षम हैं।