{"_id":"5bd3aa6fbdec226992758954","slug":"terrorist-mail-bombings-must-be-punished-to-fullest-extent-says-us-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्सल विस्फोटक भेजने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप ने कहा- होनी चाहिए उचित कार्रवाई","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पार्सल विस्फोटक भेजने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, ट्रंप ने कहा- होनी चाहिए उचित कार्रवाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचकों और डेमोक्रेट्स को संदिग्ध पैकेट और विस्फोटक डाक के जरिये भेजने के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग की की प्रवक्ता ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है। वहीं अमेरिकी मीडिया का कहना है कि संदिग्ध को पूछताछ के लिए फ्लोरिडा ले जाया जाएगा। बता दें कि अभी तक कम से कम 12 लोगों को संदिग्ध पैकेट मिल चुके हैं।
विज्ञापन
होनी चाहिए उचित कार्रवाई
संदिग्ध पैकेट और विस्फोटक भेजे जाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने कहा कि डाक से विस्फोटक भेजने वाले आतंकवादी को पूरी तरह दण्डित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
"Terrorist" mail bombings must be punished to 'fullest extent," says US President Donald Trump: AFP news agency
— ANI (@ANI) October 26, 2018