फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Terror threat from within Pakistan to ‘outside’ remains

पाक में पल रहे आतंकवाद से पाकिस्तानियों को ही नहीं पूरी दुनिया को भी खतरा

Wed, 02 Nov 2016 04:09 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 02 Nov 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Terror threat from within Pakistan to ‘outside’ remains
- फोटो : Demo Pic

पेंटागन ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के अंदर पनप रहे आतंकवाद से सिर्फ पाकिस्तानियों को ही नहीं बल्कि बाहर भी पूरी दुनिया पर खतरे का डर मंडरा है। इससे पार पाने के लिये काफी कुछ करने की जरूरत है। पेंटागन प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ चल रही बातचीत में आतंकवाद से मुकाबले के मुद्दे पर पूरा जोर है। 

विज्ञापन


कुक ने कहा कि पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद से पाकिस्तानी लोगों को ही नहीं बल्कि बाहर भी इसका खतरा मंडरा रहा है। इससे निपटने के लिये काफी कुछ करने की जरूरत है। अमेरिका की पाकिस्तान से लगातार बातचीत चल रही है। खासकर परमाणु हथियारों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर अमेरिका चिंतित है और उसने अपनी चिंताओं के बारे में पाकिस्तान को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पूरी स्थिति और क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। 
विज्ञापन


कुक ने कहा, दुनिया के इस भाग ने हाल के सालों में अपने हिस्से की राजनीतिक उठा-पटक देखी है और हम इस पर सावधानी के साथ नजर बनाए रखेंगे। हम खासतौर पर अपने सैन्य संबंध के संदर्भ में, अपने समकक्षों को इस मोर्चे पर संपर्क में रखना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तानी सैन्य समकक्षों के साथ नियमित रूप से जुड़ा हुआ है। कुक ने कहा, ‘क्षेत्र की स्थिरता, पाकिस्तान की स्थिरता और निश्चित तौर पर पाकिस्तान एवं उस क्षेत्र से पनपने वाले आतंकवाद के खतरे के बारे में हम उनके साथ वह वार्ता जारी रखेंगे, जो हम हमेशा से उनके साथ करते आए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed