{"_id":"5bfe369dbdec22414a2af479","slug":"terror-in-american-army-hospital-due-to-wrong-alarm-strikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के सैन्य अस्पताल में बंदूकधारी होने का गलत अलार्म बजने से दहशत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका के सैन्य अस्पताल में बंदूकधारी होने का गलत अलार्म बजने से दहशत
भाषा, वाशिंगटन
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सेना के सबसे बड़े अस्पताल में मंगलवार को किसी बंदूकधारी होने का गलत अलार्म बजने से मरीजों और अस्पताल के कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और वे जान बचा कर यहां वहां भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय अधिकारी घटना की जनकारी मिलने के बाद दोपहर लगभग दो बजे वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर पहुंचे। किसी ने गलती से यह अलार्म बजा दिया था। नेवी ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘बंदूकधारी के होने की घटना इंस्टॉलेशन के टेनेंट कमांड द्वारा जन सूचना प्रणाली का गलत तरीके से इस्तेमाल होने से जुड़ी है।’’
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि आगे होने वाले अभ्यास की तैयारी के लिए अधिसूचना तंत्र में ‘एक्सरसाइज’ अथवा ‘ड्रिल’ शब्द नहीं डाला गया था। यह अलार्म अमेरिका में सरेआम गोलियां चलने के दौरान बजता है और शिकागो के एक अस्पाल में एक बंदूकधारी द्वारा तीन लोंगों के मारे जाने के बाद बजा था। अलार्म बजने के बाद आगंतुक और कर्मचारी अपने अपने लोगों को मैसेज करके अस्पताल में सरे आम गोलियां चलने की आशंका वाला मैसेज भेजने लगे।
विज्ञापन
कांग्रेसमैन डच रूपर्सबर्जर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं इस वक्त वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल में मौजूद हूं जहां मुझे बताया गया कि कोई बंदूकधारी मौजूद है। मैं 40 अन्य लोगों के साथ कान्फ्रेंस रूम में महफूज हूं।’’