फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ted Cruz won in Wisconsin primary

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में ट्रंप को तगड़ा झटका, हिलेरी भी हारीं

Wed, 06 Apr 2016 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
Ted Cruz won in Wisconsin primary
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Reuters

रिपब्लिकन टेड क्रूज ने विस्कॉन्सन प्राइमरी में मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप को हराते हुए जीत हासिल कर ली है। इस हार के साथ ही अब अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रही पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी तगड़ा झटका लगा है। बर्नी सैंडर्स ने विस्कॉन्सिन प्राइमरी जीत कर हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल ट्रंप के पास 737 डेलिगेट्स हैं, जबकि क्रूज के पास 481 डेलिगेट्स हैं। अगर ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करनी है तो उन्हें 1237 डेलिगेट्स की जरूरत होगी, जिसमें अभी 500 डेलिगेट्स कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में आठ नवंबर 2016 को चुनाव होना है। क्रूज और ओहायो के गवर्नर जॉन केसिक रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप को चुनौती दे रहे हैं। विस्कॉन्सिन में लोगों से बात की गई तो 10 में से 4 लोगों ने कहा कि उन्हें डर लगता है कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बन गए तो बता नहीं क्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed