फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   syria us warning

सीरिया मामले में अमेरिका की चेतावनी

Wed, 11 Sep 2013 01:58 AM IST
Updated Wed, 11 Sep 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
syria us warning

अमेरिका ने चेतावनी दी है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के मामले में रूसी योजना को हमले में देरी की वजह नहीं बनाया जा सकता।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि योजना तेज़ और सत्यापन योग्य होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका क्रियान्वयन बहुत कठिन होगा।

इससे पहले सीरिया ने कहा था कि वो रूसी योजना के तहत रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में सौंपने को तैयार है।

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव रखना चाहते हैं लेकिन रूस ने पहले ही इसका विरोध किया हुआ है।

इस प्रस्ताव के ज़रिए सीरिया से कहा जाएगा कि वो सार्वजनिक रूप से घोषणा करे कि उसके रासायनिक हथियारों की एक योजना है। साथ ही उसे उन जगहों की भी घोषणा करनी होगी जहां ये हथियार रखे हुए हैं और इन्हें नष्ट करना होगा।
विज्ञापन


विवाद
ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का कहना है कि ये प्रस्ताव इस तरह से तैयार किया गया था ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि रूस की पेशकश एक चाल नहीं बन सके।

उन्होंने कहा, "यदि ऐसा नहीं हुआ है तो हमें एक समुचित समय सारणी, प्रक्रिया और निष्कर्ष चाहिए।"

वहीं फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फ़ेबियस ने मंगलवार को रूसी विदेश मंत्री सरगेई लावरोव से बात की। लावरोव ने उन्हें बताया कि रूस इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का आरोप है कि गत 21 अगस्त को सीरिया सेना ने राजधानी दमिश्क़ में रासायनिक हथियारों से हमला किया जिसमें 1,429 लोग मारे गए थे।

इससे पहले, फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने कहा था कि फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया संबंधी एक नया प्रस्ताव लाएगा।

यह प्रस्ताव सीरिया के रासायनिक हथियारों को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में लाने के लिए लाया जा रहा है ताकि इन हथियारों को नष्ट किया जा सके।

इस प्रस्ताव में यह अनुरोध भी किया जाएगा कि सीरिया के सभी रासायनिक हथियारों की पूरी तरह जांच की जाए।

पेरिस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान फेबियस ने कहा कि इस योजना पर पहले भी चर्चा हुई थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में दबाव बढ़ने के बाद इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed