फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Suspicious letter sent Donald trump daughter in law in hospital and she is safe

सफेद पाउडर की वजह से ट्रंप की बहू पहुंचीं अस्पताल, पति ने जाहिर किया गुस्सा

Tue, 13 Feb 2018 08:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Suspicious letter sent Donald trump daughter in law in hospital and she is safe
वेनेसा ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू वेनेसा ट्रंप के घर पर एक संदिग्ध पत्र भेजा गया था जिसकी वजह से उन्हें मैनहेट्टन अस्पताल ले जाया गया। इसमें कॉर्न स्टार्च का पाउडर मिला है। पत्र ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और वेनेसा के पति के घर के पते पर भेजा गया था। इस मामले पर ट्रंप के परिवार ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। ट्रंप की बेटी इवांका ने कहा कि किसी को भी इस तरह से डराना नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन


घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने ट्विट किया- शुक्र है कि आज सुबह हुई घटना में वेनेसा और मेरे बच्चे सुरक्षित हैं। यह बहुत गलत है कि कुछ लोगों ने अपना विरोध जाहिर करने के लिए यह कदम उठाया। वेनेसा ने ट्विट कर कहा- एनवासीआई आपको आज प्रदान की गई मदद के लिए धन्यवाद। मुझे बचाने के लिए की गई आपकी तुरंत कार्यवाही की मैं सराहना करती हूं। धन्यवाद।
विज्ञापन


इस मामले पर इंवाका ट्रंप ने भी ट्विट कर कहा- वेनेसा ट्रंप के बारे में सोच रही हूं। काश की मैं आज उनके साथ होती। किसी को भी इस तरह से डराया नहीं जाना चाहिए। इसमें क्षमा के लिए कोई जगह नहीं है। परीक्षण में पत्र के लिफाफे पर मिला सफेद पाउडर खतरनाक नहीं मिला है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने बताया कि मामले के बारे में पता चलने पर राष्ट्रपति ने अपनी बहू से बात की थी। फिलहाल इस घटना की जांच सीक्रेट सर्विस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed