फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Suspect in attack NEW YORK truck driver born in Uzbekistan was Sayfullo Saipov

न्यूयॉर्क: हमलावर ने किराए पर लिया था ट्रक, 'अल्लाह-हू-अकबर' कहकर ले ली 8 की जान

Wed, 01 Nov 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 01 Nov 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Suspect in attack NEW YORK truck driver born in Uzbekistan was Sayfullo Saipov
Sayfullo Saipov - फोटो : ap
मंगलवार को  अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों को ट्रक से रौंदने वाला ट्रक ड्राइवर सेफु्ल्लो साइपोव उज्बेकिस्तान का था। उसने हमले से कुछ देर पहले ही ट्रक को किराए पर लिया था। अपने दोस्तों और जानने वालों के बीच शांत और मेहनती माना जाने वाला साइपोव आतंकी है यह सुनकर उसे जानने वाले हतप्रभ है। 
विज्ञापन


हमले की जांच में लगे पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि ऐसा लगता है कि उसे आतंकी हमले के लिए ही तैयार किया गया था। सेफुल्लो के बारे में उसके पारिवारिक दोस्तों का कहना है कि वो एक शांत और खूब मेहनती इंसान है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसे डरा हुआ एक बीमार आदमी कहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को हमले के तुरंत बाद ही साइपोव के जीवन की परतें सामने आने लगी है, जिसकी ट्रक से कुचलकर 8 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए हैं।  हमले की जांच में जुटे अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि  29 वर्षीय हमलावर साइपोव मूल रूप से उज्बेकिस्तान का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमला, 8 की मौत, ट्रंप ने कहा- ISIS को यहां घुसने नहीं देंगे

वह कानूनी रूप से 2010 में अमेरिका आया था, ऐसा माना जा रहा है कि पहलीबार जब वह आया तो ओहियो में रुका था। दिलनोजा एब्दुसमातोवा ने बताया कि जब वह अमेरिका आया तो कुछ दिनों के लिए उसके परिवार के पास ठहरा था। 

वह हमेशा काम करता रहता था

Suspect in attack NEW YORK truck driver born in Uzbekistan was Sayfullo Saipov
वह हमेशा काम करता रहता था। किनकिन्नती जांचकर्ता को एब्दुसमातोवा ने बताया कि वह पार्टी भी नहीं करता था और न ही बाहर कहीं जाता था। वह काम पर जाता, घर आकर आराम करता और फिर वापस काम पर ही जाता था। 

जबकि अथॉरिटी ने बताया कि उसके पास फ्लोरिडा ड्राइवरी का लाइसेंस था और कुछ पब्लिक रिकॉर्ड से पता चला है कि वह वहां टंपा अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में रहता था।  उस अपार्टमेंट में रहने वाल माइकल रोबर्ट्स ने एफबीआई को बताया कि वह अक्सर ही नाइट शिफ्ट करता था।

 वहीं कोबिलजोन मतकारोव ने मीडिया को बताया कि वह देखने सुनने में काफी अच्छा था, वह मेरे बच्चों के साथ खेलता था और मेरे बच्चे उसे काफी पसंद करते थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के कुछ देर पहले ही साइपोव ने होम डिपो से ट्रक लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed