फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma Swaraj will sepak in United Nation general meeting today can attack on Pakistan

UN जनरल असेंबली को आज संबोधित करेंगी सुषमा, पाक के अलावा उठा सकती हैं ये मुद्दे

Sat, 23 Sep 2017 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 23 Sep 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj will sepak in United Nation general meeting today can attack on Pakistan
सुषमा स्वराज - फोटो : फाइल फोटो

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार (23 सितंबर) को यूनाइटेड नेशन (यूएन) की जनरल मीटिंग में भाषण देंगी। माना जा रहा है कि सुषमा अपने भाषण में भारत द्वारा आगे के वक्त के लिए तय की गईं वैश्विक नीति, पॉलिसी पर बात करेंगी। इसके अलावा वह अपने भाषण में पाकिस्तान को भी घेर सकती हैं।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।अब्बासी ने कहा था कि भारत कश्मीर में हो रहे सारे अपराध करता है। शाहिद खकान अब्बासी ने कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का घोषणापत्र लागू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को भारत लागू करने से इनकार कर रहा है, जिसमें जनमत-संग्रह के जरिए कश्मीर समस्या के हल की बात कही गई है। अब्बासी के भाषण का जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान को 'टेररिस्तान' बताया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जानिए कौन है UN में पाक को 'टेररिस्तान' कहने वाली महिला?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा के भाषण में यह मुद्दे हो सकते हैं शामिल: सुषमा जनरल मीटिंग में मुख्य पांच बातों को रख सकती हैं। पहली यूएन की सिक्योरिटी काउंसिल में विस्तार, बॉर्डर पार से फैलाने वाला आतंकवाद, क्लाइमेट चेंज, विकासशील देशों के बीच ज्यादा संबंध और शांति बनाए रखने की गुजारिश।

यूएन में विस्तार की बात अगर मान ली जाती है तो इससे भारत और उसके जैसे बाकी विकासशील देशों के लिए परमानेंट सीट हासिल करना आसान हो जाएगा। भारत का दावा है कि कुल पांच स्थाई सदस्यों में से चार उसके पक्ष में हैं। सिर्फ चीन उसका विरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed