फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma Swaraj to attend Trilateral meeting between India Japan America

UN महासभा की बैठक के लिए न्यूयॉर्क में सुषमा, अमेरिका-जापान से होगी वार्ता

Mon, 18 Sep 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Sep 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj to attend Trilateral meeting between India Japan America

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन महासभा की आज से शुरू होने वाली बैठक में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस वार्षिक सभा में अमेरिका, जापान और भारत के बीच त्रिपक्षीय वार्ता होगी। 

विज्ञापन

 


विदेश मंत्री स्वराज भूटान के प्रधानमंत्री तहेशिंग तोबगे के साथ भी वार्ता करेंगी। सत्र की औपचारिक बैठकें संयुक्त राष्ट्र में सुधार के मुद्दों पर चर्चा के लिए डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित सम्मेलन की शुरुआत के साथ शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि यूएन में ऐसे सुधार होने चाहिए जो व्यापक हो और जो सबके हित में हो। जिसपर हमें अन्या देशों से सहयोग की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारत उन 120 देशों में शामिल है जिन्होंने यूएन महासचिव के सुधार प्रयासों का समर्थन किया है।

पढ़ें- यूएन में मसूद अजहर पर नई रणनीति से शिकंजा कसेगा भारत    

बता दें कि इस दौरान सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ आमने-सामने हो सकते हैं। सुषमा 23 सितंबर को वह यूएन सभा में भाषण देंगी। वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कोई भी जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर रीजनल मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री मौजूद रहते हैं, तो मुलाकात हो सकती है, लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं है।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed