फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma Swaraj meets her foreign counterparts on the sidelines of United Nations General Assembly

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अलावा कई द्विपक्षीय बैठकें कीं, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 25 Sep 2018 01:01 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj meets her foreign counterparts on the sidelines of United Nations General Assembly

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र में कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैंठकें कीं और कारोबार, निवेश तथा क्षमता निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


स्वराज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र से इतर कोलंबिया के विदेश मंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो, स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल, नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली, मोरक्को के नासीर बोरिता, यूरोपीय संघ में विदेश मामलों के उच्च प्रतिनिधि फेडेरिया मोघेरिनी, लिकटेंस्टाइन के विदेश मंत्री ऑरेलिया फ्रिक से मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 73 वां सत्र सोमवार को शुरू हुआ है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि स्वराज ने ट्रूजिलो से मुलाकात की और व्यापार एवं निवेश, फार्मा, खनन, पेट्रोलियम और क्षमता निर्माण पर सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि स्वराज और बोरेल ने निवेश, नवीनीकरण ऊर्जा, जल शोधन, पर्यटन और हमारी प्रमुख पहलों में उनका योगदान जैसे मामलों में रिश्तों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

नेपाल के साथ बैठक पर उन्होंने कहा कि एक करीबी पड़ोसी और एक दोस्त। विदेश मंत्री स्वराज ने नेपाल के विदेश मंत्री ज्ञवाली से संयुक्त राष्ट्र महासभा 2018 के इतर मुलाकात की और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

लिकटेंस्टाइन के साथ भारत के राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरा होने के मौके पर कुमार ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने व्यापार एवं निवेश, खासतौर पर भारतीय व्यापार मेले एवं पर्यटन में हिस्सेदारी से द्विपक्षीय ताल्लुकात बढ़ाने पर चर्चा की।

स्वराज की मोघेरिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर किए ट्वीट में प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझे मूल्यों के आधार पर रणनीतिक साझेदारी।‘‘ 

मोरक्को के साथ द्विपक्षीय बैठक पर कुमार ने कहा कि इब्ने बतुता के वक्त से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। स्वराज ने बोरिता के साथ वाणिज्य, फार्मा, साइबर सुरक्षा, रक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed