फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma Swaraj meets Foreign Ministers of 8 countries

सुषमा स्वराज ने 8 देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, भारत के विकास एजेंडे पर चर्चा

Wed, 20 Sep 2017 05:11 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Updated Wed, 20 Sep 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj meets Foreign Ministers of 8 countries
Sushma Swaraj - फोटो : ANI

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने द्विपक्षीय सहयोग और भारत के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के मकसद के तहत संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर आठ देशों के अपने समकक्षों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने ट्यूनीशिया, बहरीन, लातविया, मैक्सिको, नार्वे, बेल्जियम, संयुक्त अरब अमीरात और डेनमार्क के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘वार्ता मुख्य रूप से द्विपक्षीय सहयोग पर केंद्रित थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बहुत सी चर्चाएं की गईं। भविष्य में फार्मा, वस्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान सुषमा स्वराज ने ट्यूनीशिया के विदेश मंत्री खेमेइस झिनाओई से कहा कि वह 30-31 अक्टूबर को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच होने वाली संयुक्त आयोग की अगली बैठक का इंतजार कर रही हैं। रवीश कुमार के मुताबिक, सुषमा स्वराज ने यह देखा कि भारतीय फर्मा उत्पादों खासकर टीकों को ट्यूनीशिया में बड़े पैमाने पर निर्यात किया जा सकता है।


ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय फार्मा दवाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक हैं। डेनमार्क के विदेश मंत्री एंडर्स सैमुअलसन के साथ मुलाकात में अगली संयुक्त आयोग की बैठक की तारीख तय करने पर चर्चा की गई। डेनमार्क नवंबर के पहले हफ्ते में होने जा रहे वर्ल्ड फूड इंडिया एक्स्ट्रावेगेंजा में भी भागीदारी कर रहा है। सुषमा स्वराज ने भारत में निवेश के लिए भी डेनमार्क को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed