{"_id":"5baeaf14867a557f6b0b93ec","slug":"sushma-swaraj-ignored-pakistan-foreign-minister-in-saarc-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्क बैठक में सुषमा ने पाक विदेश मंत्री को किया नजरअंदाज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सार्क बैठक में सुषमा ने पाक विदेश मंत्री को किया नजरअंदाज
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी बृहस्पतिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) की बैठक में भी देखने को मिली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बैठक के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को नजरअंदाज किया और अपना भाषण खत्म कर बैठक से चली गईं। उनके ठीक बाद कुरैशी का भाषण होना था।
73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। पूरी बैठक के दौरान विदेश सचिव विजय गोखले मौजूद रहे। सुषमा के मौजूद नहीं रहने पर राजनयिक सूत्रों ने कहा कि बहुपक्षीय बैठकों में अपना भाषण देने के बाद बैठक से चले जाना आम बात है। सुषमा पहली मंत्री नहीं हैं जो बैठक से पहले उठकर गई हों। उनसे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के विदेश मंत्री भी बैठक से जा चुके थे।
नाराज कुरैशी ने सार्क की प्रगति में बाधक होने का लगाया आरोप
सुषमा के कदम पर कुरैशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सार्क की प्रगति में अगर कोई बाधक बन रहा है तो वह एक देश का रवैया है। उनकी भारतीय विदेश मंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई। वह बीच में ही चली गईं। भारत क्षेत्रीय सहयोग की बात करता है लेकिन यह कैसे संभव है जब हर कोई बैठ कर एक दूसरे की बात सुन रहा हो लेकिन आप उसे ब्लॉक कर रहे हों।
विज्ञापन
सुषमा ने पाक पर साधा निशाना
पाक पर परोक्ष निशाना साधते हुए सुषमा ने अपने भाषण में कहा कि क्षेत्रीय सहयोग की बात तब तक नहीं हो सकती जब तक दक्षिण एशिया के लिए आतंकवाद खतरा है। आर्थिक विकास, प्रगति और क्षेत्रीय सहयोग के लिए शांति और सुरक्षा बेहद जरूरी है।
विदेश मंत्रियों की बैठक कर दी थी रद्द
भारत ने हाल ही में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच न्यूयॉर्क में होने वाली बैठक को भी रद्द कर दिया था। यह फैसला कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की बर्बर हत्या और आतंकी बुरहान वानी को महिमामंडित करने के पाक के कदम के बाद लिया गया था।