{"_id":"59c58bc64f1c1b9a688b6137","slug":"sushma-says-threats-endangering-south-asia-s-peace-and-stability-on-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशिया की शांति खतरे में, आतंकवाद को खत्म करना जरूरी- सुषमा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दक्षिण एशिया की शांति खतरे में, आतंकवाद को खत्म करना जरूरी- सुषमा
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Sat, 23 Sep 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के संदर्भ में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि धमकियों और वारदातों में इजाफे से दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता खतरे पड़ गई है। स्वराज ने यह बात संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र के इतर कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समृद्धि, संपर्क और सहयोग केवल शांति और सुरक्षा के वातावरण में ही हो सकता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपना वक्तव्य रखते हुए स्वराज ने कहा इस क्षेत्र में गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
धमकियों और हमलों की बढ़ रही घटनाएं दक्षिण एशिया की शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं। हमारे क्षेत्र के अस्तित्व के लिए आवश्यक है कि बगैर किसी भेदभाव के हम आतंकवाद के सभी प्रारूपों को अलग-थलग करें और उनके समर्थन के पारिस्थितिक तंत्र को खत्म करें।’
विज्ञापन
स्वराज ने कहा कि ‘पहले पड़ोस नीति’ के तहत भारत क्षेत्र के विकास और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस क्षेत्र के लिए कई प्रस्तावों की घोषणा की और इसका क्रियान्वयन भी हो चुका है। इससे पहले भी स्वराज कई बहुपक्षीय बैठकों में आतंकवाद के मसलों को उठाते रही हैं और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देती रही हैं कि वह आतंकवाद को राष्ट्रनीति के रूप में इस्तेमाल करना बंद करे।