{"_id":"59bfe5a34f1c1b9c688b5309","slug":"sushma-reached-new-york-to-attend-un-general-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN महासभा में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचीं सुषमा, विश्व के नेताओं से की मुलाकात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UN महासभा में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचीं सुषमा, विश्व के नेताओं से की मुलाकात
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र आम सभा के वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने अपने समकक्ष विश्व के नेताओं के साथ मुलाकात की।
स्वराज उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। एक हफ्ते के लंबे प्रवास के दौरान संयुक्त राष्ट्र सत्र में शिरकत करने के अलावा स्वराज विश्व नेताओं के साथ 20 द्विपक्षीय और त्रिकोणीय बैठकों को भी संबोधित करेंगी।
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरन और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने हवाईअड्डे पर स्वराज को अगुवानी की।
अपनी यात्रा की शुरुआत में स्वराज अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशिदा के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगी। इस त्रिपक्षीय बैठक के बाद सुषमा संयुक्त राष्ट्र सुधारों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुलाई गई बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।