फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sunita Williams returned to Earth from space

अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स

Mon, 19 Nov 2012 02:30 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2012 02:30 PM IST
विज्ञापन
Sunita Williams returned to Earth from space

चार महीने तक अंतरिक्ष में गुज़ारने के बाद सुनीता विलियम्स धरती पर सही सलामत लौट आईं हैं.

विज्ञापन


भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष यान सोयूज़ कज़ाकिस्तान के अर्कालिक स्टेशन पर सोमवार की सुबह भारतीय समयानुसार 7.23 मिनट पर सकुशल लैंड कर गया.

सुनीता के साथ अंतरिक्ष में गए उनके दो सहयोगी रूस के यूरी मालेनशेनको और जापान के आकिहिको होशिदे भी सही सलामत लौट आए हैं.

नासा के स्पेस मिशन एक्सपेडिशन 33 की कमांडर सुनीता अपने दो साथियों के साथ 15 जुलाई को अंतरिक्ष में गई थीं.

सुनीता की टीम ने अंतरिक्ष में 127 दिन बिताए. 46 साल की सुनीता विलियम्स का ये दूसरा अंतरिक्ष दौरा है.

रविवार रात 11.15 पर एक्सपेडिशन 34 की टीम ने सुनीता और उनकी टीम को विदाई दी और सोमवार को     तड़के 3.56 पर सुनीता का यान सोयूज़ टीएमए-05एम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अनडॉक यानी अलग हो गया.
विज्ञापन


सुबह क़रीब छह बजे सोयूज़ ने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किया.

कक्षा में प्रवेश करने के क़रीब डेढ़ घंटे बाद यानी 7.23 पर अंतरिक्ष यान कज़ाकिस्तान के अर्काल्यक स्टेशन पर लैंड कर गया.

रिकॉर्ड
सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला हैं. जबकि अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं. उनसे पहले दिवंगत कल्पना चावला भी अंतरिक्ष में जा चुकी थीं.
विज्ञापन
विज्ञापन


वो अब तक अंतरिक्ष में 322 दिन रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं.

इससे पहले 2006 में सुनीता ने अंतरिक्ष में 195 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे.

इस बार मिशन पर सुनीता अपने साथ मछली और मेंढक भी ले गई थी.

सुनीता के इस मिशन की ख़ास बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने तीन बार 'स्पेस वॉक' यानी अंतरिक्ष की सैर की.

स्पेस वॉक बेहद मुश्किल होता है और इसके लिए कठिन तैयारी करनी पड़ती है.

स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर उसका जायज़ा लेते हैं और स्टेशन के बाहर आई तकनीकी गड़बड़ियों की मरम्मत करते हैं.

सुनीता अंतरिक्ष में 44 घंटे से ज़्यादा देर तक स्पेस वॉक कर चुकी है. पहली यात्रा के दौरान सुनीता ने चार बार स्पेस वॉक किया था.

सुनीता और उनकी टीम के लौटने के साथ ही नासा का अगला मिशन एक्सपेडिशन 34 शुरू हो चुका है. 23 अक्टूबर को सोयूज़ यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस स्टेशन रवाना हुआ था.

ये टीम 2013 मार्च तक वहां रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed