फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sunita Williams is among the nine astronauts named by NASA TO FLY ON BOEING SPACE X SPACECRAFT

सुनीता विलियम्स को दोबारा मिली अंतरिक्ष मिशन की जिम्मेदारी, नासा ने 9 सदस्यीय क्रू की घोषणा की

Sun, 05 Aug 2018 01:02 AM IST
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Updated Sun, 05 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sunita Williams is among the nine astronauts named by NASA TO FLY ON BOEING SPACE X SPACECRAFT
सुनीता विलियम्स - फोटो : self

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अब एक और इतिहास रचने जा रही हैं। वह नासा की ओर से पहले प्राइवेट स्पेसशिप से होने वाले मानव मिशन के लिए चुने गए नौ अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल रहेंगी। 

विज्ञापन


बोइंग और स्पेसएक्स कंपनी के व्यावसायिक रॉकेट और कैप्सूल से उड़ान भरने वाले क्रू सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह मिशन अगले साल शुरू होगा। 2011 में स्पेस शटल कार्यक्रम बंद होने के बाद अमेरिका का यह पहला स्पेस मिशन होगा। नासा ने कई साल पहले प्राइवेट यान के निर्माण और विकास का विचार किया था। अब वह इसे अंतरिक्ष भेजने जा रहा है।
विज्ञापन


 इस अभियान में सुनीता विलियम्स और जोस कसाडा एक साथ उड़ान भरेंगी। कसाडा की यह पहली अंतरिक्ष उड़ान होगी, जबकि सुनीता पहले भी अंतरिक्ष स्टेशन में 321 दिन बिता चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासा के प्रशासक जिम ब्राइडंस्टाइन ने ‘लांच अमेरिका’ घोषणा के दौरान कहा, ‘नासा के आठ सक्रिय अंतरिक्षयात्री और एक पूर्व अंतरिक्षयात्री व वाणिज्यिक चालक दल के सदस्य को 2019 की शुरुआत में बोइंग सीएसटी-100 स्टारलाइनर एवं स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल्स से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा जाएगा। ब्राइडंस्टाइन ने कहा, ‘आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में महान उपलब्धि हासिल करने का हमारे देश का सपना हमारी मुट्ठी में है।’

अहमदाबाद से रहे हैं सुनीता के पूर्वजों के रिश्ते

अमेरिका की नौसेना में कैप्टन रह चुकीं सुनीता विलियम्स के पूर्वज अहमदाबाद से संबंध रखते थे। सुनीता का जन्म अमेरिका के यूक्लिड (ओहियो) में हुआ। मई, 1987 में सुनीता का चयन अमेरिकी नौसेना के लिए हुआ। 1998 में नासा के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने 30 से ज्यादा अलग-अलग हेलीकाप्टर में 3,000 घंटों से ज्यादा की उड़ान भरी थी। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 321 दिन बिताए। महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर 5 घंटे 40 मिनट के सर्वाधिक स्पेसवॉक का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

अंतरिक्ष में जाने वाले नौ सदस्य

नासा मिशन में सुनीता विलियम्स (52) और जोस कसाडा (45) एक साथ उड़ान भरेंगी। रॉबर्ट बेहंकेन (48) और डगलस हर्ले (51) स्पेसएक्स के पहले ड्रैगन क्रू के तौर पर साथ उड़ान भरेंगे। अंतरिक्षयात्री एरिक बोए (53) और निकोल मैन (41) इसी यान के शटल अभियान के कमांडर के रूप में जाएंगे। पूर्व अंतरिक्षयात्री व बोइंग कार्यकारी क्रिस्टोफर फर्ग्युसन (56) स्टारलाइनर प्रायोगिक यान के सदस्य होंगे। इसे फ्लोरिडा में केप केनवेरल वायुसेना अड्डे में कॉम्प्लेक्स-41 से यूनाइटेड लांच अलायंस एटलस वी रॉकेट के जरिये भेजा जाएगा। विक्टर ग्लोवर (42) और माइकल होपकिंस (49) स्पेसएक्स के ड्रैगन के पहले संचालन अभियान पर उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed