फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Study says Three million americans carry a loaded gun daily

रोज भरी हुई बंदूक लेकर चलते हैं 30 लाख अमेरिकी, बताई ये वजह

Fri, 20 Oct 2017 04:15 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 20 Oct 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Study says Three million americans carry a loaded gun daily

अमेरिका में अकेले हथियारबंद लोगों द्वारा हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच एक अध्ययन से पता चला है कि रोज 30 लाख अमेरिकी भरी हुई बंदूक लेकर चलते हैं, जबकि 90 लाख लोग महीने में एक बार ऐसा करते हैं। उनमें से ज्यादातर लोगों ने हथियार लेकर चलने के पीछे सुरक्षा को मुख्य कारण बताया।

विज्ञापन


इस अध्ययन के अनुसार हैंडगन लेकर चलने वाले ज्यादातर लोग युवा वर्ग के पुरुष हैं। ज्यादा संभावना है कि वे अमेरिका के किसी दक्षिणी राज्य के निवासी हों क्योंकि उन राज्यों में बच्चों का पालन-पोषण ही बंदूक संस्कृति के बीच होता है। 
विज्ञापन


हैंडगन रखने वाले ज्यादातर लोग कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक है और एक से ज्यादा हथियार के मालिक हैं। इस अध्ययन में सिर्फ हैंडगन को शामिल करने के पीछे तर्क यह दिया गया है कि हथियारबंद हमलावरों द्वारा की गई नरसंहार की 90 फीसदी घटनाओं में इसी का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस साल में पहला अध्ययन
बीस साल में पहली बार किए गए इस अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि वयस्क अमेरिकी क्यों, कितनी बार और किस तरह से भरे हुए हैंडगन लेकर निकलते हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि अलग-अलग राज्यों के कानून के अनुसार लोग बंदूक को छिपाकर ले जाने के लिए क्या तरीके अपनाते हैं। 


वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर और इस अध्ययन से जुड़े शोधकर्ता अली रुहानी-रहबर ने बताया कि खुले में हथियार लेकर चलने वालों के कारण लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। इसका आकलन करने के लिए जरूरी है कि हथियार लेकर चलने वाले के व्यवहार का बारीकी से अध्ययन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed