फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Students of best american institutions should stay here and develop the country says trump

सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के छात्रों को देश में रहकर करना चाहिए अमेरिकी कंपनियों का विकास : ट्रंप

Sat, 05 Jan 2019 01:07 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Students of best american institutions should stay here and develop the country says trump
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशी छात्रों के देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में पढ़ने के बाद अमेरिका छोड़ने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि योग्य लोग यहीं रहकर देश की कंपनियों के विकास में योगदान दें।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा, देश की ‘‘बेतुकी आव्रजन नीति के कारण अमेरिका से बुद्धिमान लोग जा रहे हैं।

उन्होंने कानूनी आव्रजन प्रणाली में खामियों को दूर करने की इच्छा दोहराई ताकि योग्यता के आधार पर अधिक लोग देश में आ सकें।

ट्रम्प ने कहा कि प्रशासन चाहता है कि देश में लोग कानूनी तरीके से योग्यता के आधार पर आएं।

ट्रम्प ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हमारे पास तमाम कंपनियां आ रही हैं। हमें अच्छे लोग चाहिए। लेकिन हम चाहते हैं कि वह योग्यता के आधार पर आएं और उन्हें योग्यता के आधार पर ही आना होगा। वे उस तरह नहीं आ सकते जैसे वर्षों से आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे प्रत्येक बड़ी तकनीक कंपनियों से फोन आते हैं और वे कहते है कि हम देश के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में अपनी कक्षा के सर्वश्रेष्ठ लोगों को यहां रहने की अनुमति नहीं देते हैं, हम उन्हें हमारे देश में रहने की अनुमति नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रम्प ने कहा कि इसलिए वे चीन, जापान और दुनिया के अन्य देश लौट जाते हैं और हम उन्हें नहीं रखते। वे हमारे सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करते हैं और फिर हम उन्हें विभिन्न परिस्थितियों के कारण रहने की कोई गारंटी नहीं देते। इसलिए हम कई बुद्धिमान लोगों को खो देते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में डेमोक्रैट्स के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed