फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   stop abuse of minorities in pakistan says us

अल्पसंख्यकों से दुर्व्यवहार बंद करे पाकिस्तान

Fri, 14 Sep 2012 12:05 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
stop abuse of minorities in pakistan says us
अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने यहां अल्पसंख्यकों से साथ दुर्व्यवहार बंद करे। इसके साथ ही उसे विवादित ईशनिंदा कानून में सुधार करने को भी कहा है। मालूम हो कि इस मामले में आरोपित मानसिक रूप से कमजोर ईसाई लड़की को कुछ दिनों पहले ही इसलामाबाद की कोर्ट द्वारा जमानत दी गई है। वाशिंगटन स्थित यूएस कांफ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप में आयोजित अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डेनिस मैकडोलनाह ने कहा कि पाकिस्तान में हम ईसाई लड़की को ईशनिंदा के आरोप से रिहा किए जाने का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


हम इसलामाबाद द्वारा धार्मिक अल्पसंख्यकों को चिन्हित करने और भाईचारा बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों को भी स्वागत करते हैं। हम अभी भी पाकिस्तान से लगातार कह रहे है कि वह अल्पसंख्यकों से दुर्व्यवहार करना बंद करे तथा ईशनिंदा कानून में सुधार करे। उनका यह बयान रिमशा मसीह को ईशनिंदा मामले में जमानत दिए जाने के बाद पांच दिन बाद आया। रिमशा को कुरान की प्रतियां जलाने के आरोप में गलत तरीके से फंसाया गया था।
विज्ञापन


उसकी कैद पर कई देशों ने चिंता जाहिर की थी। अपने लंबे भाषण में मैकडोलनाह ने कहा कि पाकिस्तान में इस तरह के कानूनों ने ही धार्मिक हिंसा और कट्टरपंथियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने चीन के बारे में कहा कि तिब्बत में बीजिंग की गतिविधियां वहां के लोगों को डराने वाली तथा उनकी धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को ध्वस्त करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्थिति के कारण ही बहुत से तिब्बती आत्मदाह के लिए प्रेरित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन अभी भी वहां के धार्मिक समूहों को धमका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed