{"_id":"5a9e8fa44f1c1be13b8b6614","slug":"stephen-hawking-claim-he-know-the-secret-of-the-birth-of-the-universe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य को जानने का हॉकिंग्स का दावा, 'जानता हूं ब्रह्मांड से पहले क्या था'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य को जानने का हॉकिंग्स का दावा, 'जानता हूं ब्रह्मांड से पहले क्या था'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13.8 अरब साल पहले बिग बैंग के वक्त एक परमाणु जितने बड़े बिंदु से पूरे ब्रह्मांड का जन्म हुआ था, लेकिन कोई नहीं जानता उसके पहले क्या था। वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स ने दावा किया है कि शायद वह जानते हैं कि बिग बैंग से पहले क्या था। एक टीवी इंटरव्यू में 76 साल के स्टीफन ने बताया, बिग बैंक से पहले कुछ नहीं था। सिर्फ एक अनंत ऊर्जा और तापमान वाला एक बिंदु था। टाइम (समय) और स्पेस (स्थान) घुमावदार और कोण वाली स्थिति में थे।
विज्ञापन
महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने एक टीवी इंटरव्यू में किया दावा
हम आज समय को जिस तरह महसूस करते हैं, ब्रह्मांड के जन्म से पहले का समय ऐसा नहीं था। इसमें चार आयाम थे। भूत, भविष्य और वर्तमान को तीन समानांतर रेखाएं समझें तो एक और रेखा थी जो ऊर्ध्वाधर थी, उसे आप काल्पनिक समय समझ सकते हैं। काल्पनिक समय कोई कल्पना नहीं है, यह हकीकत है। पर आप इसे देख नहीं सकते हैं, लेकिन महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिग बैंग के वक्त तक समय की कोई सीमा नहीं थी। सीमा ब्रह्मांड की शर्त या अवस्था है, लेकिन उससे पहले की नहीं। यानी ब्रह्मांड का इतिहास सीधी रेखा जैसा नहीं है। यह चार आयाम वाला है और घुमावदार है। धरती जैसा, लेकिन दो और आयाम के साथ।
विज्ञापन
भौतिक विज्ञान के नियमों से परे है बिग बैंग
स्टीफन कहते हैं, आप भौतिक विज्ञान के नियमों और समय से ब्रह्मांड के जन्म को नहीं समझ सकते हैं क्योंकि बिग बैंग विज्ञान के नियमों से परे की घटना है। अगर हम बिग बैंग से पहले के टाइम में वापस चलें, तो समय की सीधी रेखा अनंत तक जाएगी, ब्रह्मांड सिकुड़ता जाएगा, लेकिन हम कभी शुरुआती बिंदु तक नहीं पहुंच पाएंगे। हम हमेशा ‘कुछ नहीं’ के करीब तो पहुंचेंगे, पर कभी ‘कुछ नहीं’ तक नहीं पहुंच पाएंगे। यह ठीक वैसा ही है जैसा दक्षिणी ध्रुव पर कोई दक्षिणी ध्रुव नहीं है। इसलिए बिग बैंग से पहले कुछ नहीं था।