फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Space should not be an area of controversy says india in united nations

UN में भारत बोला- अंतरिक्ष को विवाद का क्षेत्र नहीं बनना चाहिए, सशस्त्रीकरण का किया विरोध

Wed, 04 Apr 2018 08:40 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 04 Apr 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Space should not be an area of controversy says india in united nations
- फोटो : File Photo

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरिक्ष के सशस्त्रीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की है। भारत ने कहा है कि अंतरिक्ष को विवाद का क्षेत्र नहीं बनना चाहिए। इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष आधारित संपत्तियों की रक्षा और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए समेकित प्रयास किए जाने का आह्वान भी किया है।

विज्ञापन


जेनेवा में निरस्त्रीकरण पर आयोजित सम्मेलन में भारत के स्थाई मिशन की काउंसलर रचिता भंडारी ने संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग (यूएनडीसी) के सत्र में मंगलवार को कहा कि बीते 18 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जब अंतरिक्ष के नए एजेंडे पर चर्चा शुरू होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि भारत मानता है कि अंतरिक्ष को विवाद का विषय बनने की जगह इसे सहयोग का स्थाई मोर्चा होना चाहिए। अंतरिक्षीय गतिविधियों में दिलचस्पी रखने के नाते हम अंतरिक्ष के सशस्त्रीकरण का विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अंतरिक्ष पर सरकारी विशेषज्ञों की इस साल अगस्त में जेनेवा में बैठक होने वाली है। सरकारी विशेषज्ञों के इस समूह को अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाध्यकारी समझौता तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed