फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   south carolinachurch killing accused arrested

अमेरिकी चर्च हमला: 9 लोगों की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2015 04:39 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
south carolinachurch killing accused arrested

अमेरिका में पुलिस ने बताया है कि साउथ कैरोलाइना के चर्च में हुई गोलीबारी के सिलसिले में 21 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक चार्ल्सटन में शूटिंग के करीब 13 घंटों बाद डिलैन नाम के इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इस गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गोलीबारी की घटना की भर्त्सना की है और कहा है कि दुनिया के किसी अन्य विकसित देश में इस तरह के घटनाएं बार-बार नहीं होतीं। पुलिस ने इससे पहले इस गोरे संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी किया था।
विज्ञापन


साउथ कैरोलाइना में चार्ल्सटन पुलिस ने ट्वीट में उस संदिग्ध आदमी का हुलिया और कपड़ों का ब्यौरा देते हुए बताया था कि वह काले रंग की एक गाड़ी से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमानुएल अफ्रीकन मैथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में हुई गोलीबारी पर चार्ल्स्टन के पुलिस प्रमुख ग्रेगरी मलन ने कहा, 'हम इसे नफरत की वजह से किया गया अपराध मान रहे हैं।'

चार्ल्सटन शहर में शोक की लहर

south carolinachurch killing accused arrested

स्थानीय समय के मुताबिक रात नौ बजे जब गोलीबारी हुई तब चर्च में एक सभा चल रही थी। चर्च की पादरी, राज्य की सेनेटर क्लेमेन्टा पिनकनी भी इस घटना में मारी गई हैं।

गोलीबारी के बाद आठ लोगों की मौत चर्च में हुई जबकि एक की मौत कुछ देर बाद हुई। गोलीबारी में बची एक महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गोली चलाने वाले शख्स ने उससे कहा कि वह उसे घटना की जानकारी लोगों को देने के लिए ज‌‌िंदा छोड़ रहा है।

नेशनल एसोसिएशन फॉर द एडवान्समेन्ट ऑफ कलर्ड पीपल के एक अधिकारी ने बताया की हमलावर गोलीबारी से पहले चर्च में बैठा था।

रिपबलिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी हासिल करने की रेस में शामिल जेब बुश ने गुरुवार को चार्ल्सटन में होने वाले अपने एक आयोजन को रद्द कर दिया है। उनकी टीम ने घटना पर बयान जारी कर शोक जताया है।

चार्ल्सटन के मेयर जो रिली और साउथ कैरोलाइना की सेनेटर टिम स्कॉट ने भी शोक जताया है। चर्च में हमले के बाद कई स्थानीय लोगों को चर्च के पास प्रार्थना करते देखा गया।

नॉर्थ चार्ल्सटन में दो महीने पहले एक गोरे पुलिसकर्मी ने अफ्रीकी मूल के अमेरिका नागरिक की हत्या कर दी थी जिसका बहुत विरोध हुआ था। 19वीं सदी में बना एमानुएल अफ़्रीकन मेथडिस्ट एपिस्कोपल चर्च अमेरिका के सबसे पुराने चर्चों में से एक है।

इसके संस्थापकों में से एक - डेनमार्क वर्सी - 1822 में हुए विफल गुलाम विद्रोह के नेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed