{"_id":"593144b24f1c1bcb63bdb57b","slug":"soon-biometrics-are-used-on-airport-to-identify-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगी एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, नहीं लेना होगा बोर्डिंग पास","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आसान होगी एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, नहीं लेना होगा बोर्डिंग पास
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 02 Jun 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही वह दिन आएगा जब आपको सफर करने के लिए हवाई जहाज में किसी आईडेंटिटी कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने चेहरे या फिंगरप्रिंट के सहारे ही यात्रा कर सकेंगे। दरअसल हवाई जहाज कंपनियों ने बायोमेट्रिक्स आईडी की टेस्टींग का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें कंपनियां आपके फेसियल रिकॉग्नाइजेशन, रेटीना स्कैन और फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करेगी। कंपनियां एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है। साथ ही इससे यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। अगर यह प्रक्रिया लागू हो जाती है तो यात्रियों को सुरक्षा जांच में लगने वाले लंबे समय से निजात मिलेगा।
विज्ञापन
जेट ब्लू एयरवेज ने इस बात की घोषणा कि वह जल्द ही यात्रियों की आईडी जांचने के लिए इस प्रक्रिया का इस्तेमाल शुरु कर देगी। शुरुआत में इसे बोस्टन लोगन एयरपोर्ट और क्विन बिट्रिक्स अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एरोबा की बीच की यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब एयरलाइन कंपनियों ने बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया है। इससे पहले 2014 में अलास्का की सेटल बेस्ड एयरलाइन ने फिंगरप्रिंट स्कैनर की शुरुआत की थी।