{"_id":"bdb4ab121555845cf24af31c82465dbf","slug":"somebody-mail-poision-whitehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस पहुंचा 'साइनाइड वाला खत' ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस पहुंचा 'साइनाइड वाला खत'
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि वो व्हाइट हाउस के पते पर भेजे गए उस लिफाफे की और जांच कर रहा है कि जिसमें 'साइनाइड' मौजूद हो सकता है।
विज्ञापन
मेल स्क्रीनिंग फेसिलिटी की शुरूआती जांच में लिफाफे में जहर के अंश पाए गए हैं। खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रवक्ता रॉबर्ट होबाक ने एक बयान में कहा है, "लिफाफे में जहर की पुष्टि के लिए दूसरे जांच केंद्र भेजा गया है।"
विज्ञापन
सोमवार को जब लिफाफे की प्रारंभिक जांच में टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन और आगे जांच रिपोर्ट में इसे 'संभावित' बताया गया। राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुफि़या एजेंसी ने आगे किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को कांग्रेस की एक समिति ने सीक्रेट सर्विस निदेशक जोसेफ क्लैंसी पर व्हाइट हाउस में हाल फिलहाल में हुई सुरक्षा खामियों के बारे में सवाल पूछे थे।