फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   soldier accused of shooting man

बीवी को अजनबी की बाहों में देख आपा खो बैठा सैनिक और...

Tue, 09 Jun 2015 04:45 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
soldier accused of  shooting man

31 साल के जरमेन रे मियाले को रात में घर में चोरी होने की खबर मिली। तब वो घर से 900 मील दूर अपने ट्रेनिंग कैम्प टेक्सकाना में ड्यूटी पर था।

विज्ञापन


चोरी का खबर सुनकर जरमेन इमरजेंसी में छुट्टी लेकर घर लौटा तो सरप्राइज देने की बजाय उसे सरप्राइज मिला। उसने अपने बेडरूम में कुछ ऐसा देखा कि उसके होश उड़ गये।

विज्ञापन


दरअसल रात को 12:15 मिनट पर जब वो घर पहुंचा तो उसने अपने बीवी को जब आवाज लगाई। कोई प्रतिउत्तर न मिलने पर वो अपने बेडरूम में घुसा तो वहां उसकी बीवी एक अनजान आदमी की बाहों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ सो रही थी, ये देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने तभी उस अज्ञात व्यक्ति ललकारते हुए फर्श पर धकेला और बुरी तरह पीटा। यह घटना अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के हेंसविले इलाके की है।

समर्थन में खड़े हुए लोग

soldier accused of  shooting man

उनकी ये मुडभेड़ काफी देर चली और कुछ ही देर बाद उसने अपनी लाइसेंस बंदूक से उस व्यक्ति पर गोली दाग दी। उसने उसके पेट और छाती में कई गोलियां दाग दी।

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और उन्होंने घायल आदमी को अस्पताल पहुंचाया पर रास्ते में उसकी ही मौत हो गई। मियाले को स्थानीय पुलिस ने तुरन्त ही गिरफ्तार कर लिया।

मियाले पर हत्या का आरोप लगा है। पर मियाले को इस घटना के बाद काफी लोगो का सहयोग मिल रहा है।

उसके साथ काम करने वाले काफी लोग उसे एक भला व्यक्ति मानते हैं। और उसके समर्थन में खड़े होकर सोशल नेटवर्क पर उसके सम्बंध में लिख रहे हैं।      
          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed