{"_id":"5af073e74f1c1b9e098b8964","slug":"solar-storm-can-hit-the-earth-in-the-next-two-days-mobile-service-can-be-affected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धरती से टकरा सकता है सौर तूफान, बंद हो जाएंगे मोबाइल और टीवी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
धरती से टकरा सकता है सौर तूफान, बंद हो जाएंगे मोबाइल और टीवी
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Mon, 07 May 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
अगले दो दिन में धरती से सौर तूफान टकरा सकता है। इससे टीवी, सैटेलाइट, मोबाइल सेवा ठप्प हो सकती है। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के हवाले यह चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में सौर तूफान की पृथ्वी तक पहुंचने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सूर्य की ऊपरी सतह कोरोनल छिद्र से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलेगी। इसमें भारी मात्रा में कॉस्मिक किरणें हैं। धरती से टकराने पर यही किरणों ब्लैक आउट कर सकती हैं। यानी इससे सैटेलाइट आधारित सेवाएं मोबाइल सिग्नल, जीपीएस और केबल नेटवर्क बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जी-1 श्रेणी का तूफान
यह जी-1 श्रेणी का सौर तूफान है। इसका असर बिजली ग्रिड और प्रवासी पक्षियों पर ज्यादा होता है। तूफान का असर अमेरिका और ब्रिटेन में ज्यादा पड़ने की आशंका है।