{"_id":"5b99f983867a557eb603169a","slug":"skewer-stucked-in-the-skull-of-american-boy-survives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में घुसी धातु की छड़, फिर भी बच गया ये अमेरिकी बच्चा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिर में घुसी धातु की छड़, फिर भी बच गया ये अमेरिकी बच्चा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक 10 साल के बच्चे के सर में धातु की छड़ घुस गई। हालांकि, उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। चिकित्सक इसे लाखों में एक के बता रहे हैं।
शनिवार की दोपहर अमेरिका के मिसौरी राज्य के पास स्थित अपने घर के बाहर जेवियर कनिंघम खेल रहा था। जब वह ट्री हाउस पर था, तभी ततैयों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिस कारण वह नीचे गिर गया। नीचे धातु की एक छड़ (स्किवर) रखी थी जो उसके सिर में घुस गई। छड़ उसके बाएं गाल को चीरते हुए सिर में घुस गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस हालत में जेवियर चिल्लाते हुए घर की ओर भागा।
जेवियर की मां गैब्रिएल मिलर ने बताया कि उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी और जब वह अंदर आया तो उसके सिर में छड़ घुसी हुई थी।
जेवियर को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। उसकी स्थिति देखकर उसे दो बार अन्य अस्पतालों में ट्रांसफर किया गया। बाद में उसके इलाज के लिए एख सर्जरी करने वाली टीम बनाई गई।
विज्ञापन
जेवियर को ज्यादा रक्त स्त्राव नहीं हो रहा था, इस कारण चिकित्सकों को सर्जरी के लिए तैयारी करने का भी पर्याप्त समय मिल गया।
न्यूरो सर्जन कोजी एबरसोल ने बताया कि छड़ ने आंख, मस्तिष्क और स्पाइनल कॉरेड को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। इस तरह के हादसों में ऐसा कभी-कभी ही होता है जब इन अंगों को नुकसान न पहुंचे।
कोजी ने बताया कि इस आपरेशन में लगभग सौ चिकित्सा कर्मी लगे हुए थे। हमने धमिनयों को नुकसान पहुंचाए बिना छड़ को बाहर निकाला। कहा कि जेवियर की हालत तेजी से सुधर रही है, जल्द ही उसके पूरी तरह से ठीक हो जाने की संभावना है।