{"_id":"22795f589f52f55d4e43a6d81d374390","slug":"six-killed-in-a-train-accident-in-newyark-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क : ट्रेन से टकराई कार, छह मरे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यूयॉर्क : ट्रेन से टकराई कार, छह मरे
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में एक रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन और कार के बीच हुई टक्कर में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की खबर है। इस टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई। हादसे में कम से कम बारह लोगों के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
ये दुर्घटना शहर के उत्तरी हिस्से में वालहलॉ इलाके में हुई। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार शाम हुई इस दुर्घटना में मृतकों में कार का ड्राइवर और पांच ट्रेन यात्री थे। मेट्रो नार्थरोड के प्रवक्ता ऐरोन डोनोवान ने कहा कि यह दुर्घटना न्यूयॉर्क से करीब 32 किमी उत्तर में स्थित वलहला में हुई।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रेन कार को खींचकर काफी दूर तक ले गई। इसके बाद कार और ट्रेन के अगले हिस्से में आग लग गई। यात्रियों को ट्रेन के पिछले हिस्से के निकास द्वार से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रेन के करीब चार सौ यात्रियों को ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल पर उतार लिया गया। उन्हें उनकी जगह पहुंचाने के लिए बसें भेजी गई हैं।
लांग आइसलैंड रेलरोड के बाद मेट्रो नार्थरोड अमरीका का दूसरा सबसे व्यस्ततम रेलवे ट्रैक है। इसे 1983 में बनाया गया था। न्यूयॉर्क और कॉनेटिकट के बीच इसमें प्रतिदिन करीब दो लाख 80 हजार यात्री यात्रा करते हैं।