{"_id":"5b8a3ceb42c79246730f6184","slug":"six-indians-among-those-arrested-in-operation-by-us-immigration-for-criminal-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, भारतीयों की संख्या 6","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले 300 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, भारतीयों की संख्या 6
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में इमीग्रेशन अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में रहने वालों और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 6 भारतीय भी शामिल हैं।
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) का निष्कासन अभियान (ईआरओ) पिछले महीने भर से चल रहा है। इससे पहले संघीय अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में एक साथ 45 लोगों को गिरफ्तार किया था।
एजेंसी ने अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या का ब्योरा 6 सामने आ रहा है। आईसीई ने एक बयान में बताया कि इस अभियान में होंडुरास, एल साल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और तुर्की के नागरिकों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
एजेंसी ने इससे पहले ये भी बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से प्रवेश और निर्वासन के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश के लिए संघीय आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा।