फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sikh Jagmeet Singh Becomes Canada First Nonwhite Political Party Leader

कनाडा में भारतीय मूल का सिख बना न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नेता

Tue, 03 Oct 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sikh Jagmeet Singh Becomes Canada First Nonwhite Political Party Leader
Jagmeet Singh

सिख नेता जगमीत सिंह को कनाडा में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुन लिया गया। ओंटारियो के सांसद जगमीत को 2019 के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ पार्टी का नेता चुना गया। उन्हें 53.6 प्रतिशत वोट मिले और उन्होंने तीन उम्मीदवारों पर जीत हासिल की।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जगमीत ने बताया कि 2013 में भारत की यात्रा करने के लिए उनको वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर में एक अवॉर्ड समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, जहां उन्हें सिख ऑफ द ईयर का सम्मान मिलने वाला था। उन्होंने आशा जताई कि वह भारत दोबारा वापस आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:  अमेरिका: लास वेगास के कसीनो में फायरिंग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 50, हमलावर ढेर 
विज्ञापन
विज्ञापन


जगमीत के मुताबिक भारत सरकार उनसे नाराज थी क्योंकि उन्होंने नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के न्याय के लिए आवाज उठायी थी। उन्होंने इस बात का प्रचार किया था कि ये दंगे दो समुदायों के बीच नहीं हुए थे बल्कि राज्य द्वारा की गई सामूहिक हत्या थी। 


रंगीन पगड़ियों के शौकीन जगमीत ने अपने ट्वीट में कहा कि कनाडा का अगला पीएम बनने के लिए उन्होंने अपना अभियान शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जगमीत सिंह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य हैं जो कि कनाडा की प्रमुख राजनैतिक पार्टी का नेतृत्व करेंगे। हालांकि उनकी पार्टी कभी सत्ता में नहीं आई है। कनाडाई संसद में उनकी पार्टी की 338 में से 44 सीटें है।

पढ़ें: नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं, बच्चों और दामाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

जगमीत अपनी जीत से बहुत उत्साहित हैं, उनका जन्म 1979 में ओंटारियो के स्कारबोरो में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब से आकर ओंटारियो में बसे थे। जगमीत राजनीति में आने से पहले पेशे से वकील थे और ग्रेटर टोरंटो में काम करते थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed