फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sikh farmer uses turban as rope to save drowning girl in river

नदी में डूब रही लड़की को सरदार ने अपनी पगड़ी से बचाया

Fri, 01 Jul 2016 11:53 AM IST
एजेंसी/ टोरंटो
एजेंसी/ टोरंटो Updated Fri, 01 Jul 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sikh farmer uses turban as rope to save drowning girl in river
लड़की की जान बचाने वाले अवतार होठी - फोटो : theglobeandmail.com

कनाडा में एक सिख ने एक किशोरी की जान बचाकर मिसाल कायम कर दी। उसने एक बर्फीले पानी वाली नदी में डूब रही किशोरी को अपनी पगड़ी की सहायता से नदी से बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


65 वर्षीय अवतार होठी ने कायम की इंसानियत की मिसाल

ब्रिटिश कोलंबिया के कमलूप्स में रहने वाला एक 65 वर्षीय किसान, अवतार होठी ने अपने खेत के पास उत्तरी थांपसन नदी के ठंडे पानी में डूब रही किशोरी को बचाने के लिए अपनी पगड़ी उतार दी। 
विज्ञापन


होठी और उसका बेटा पॉल होठी कमलूप्स के उत्तर में हेफरी क्रीक में स्थित अपने फॉर्महाउस में पछले शनिवार को काम कर रहे थे तभी अचानक उन्हें किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने की खातिर सरदार ने नहीं की पगड़ी की परवाह, इंसानियत की दी मिसाल

Sikh farmer uses turban as rope to save drowning girl in river

उन्होंने वहां एक किशोरी को नदी की तेज धारा में संघर्ष करते देखा। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए अपनी पगड़ी उतारकर किशोरी को नदी से बाहर निकाला। 

पॉल होठी ने कहा कि उसे अपने पिता पर गर्व है। उसने आगे कहा कि सिखों को सबके सामने अपने बाल दिखाने को गलत माना जाता है मगर यदि किसी की जान पर बन आए तो ऐसे नियम कोई मायने नहीं रखते।

पॉल ने कहा कि लड़की 14-15 साल की थी और उसे खुद नहीं पता कि वह नदी में कैसे गिर गई। पानी बहुत ठंडा होने की वजह से उसकी हालत बहुत खराब हो गई थी तो बाहर निकालने के बाद लड़की को कंबल दिया। उन्होंने लड़की को उसके माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed