फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sikh American called 'Osama' during the racial incident

अमेरिका में सिख पर फिर नस्ली हमला, कहा ‘ओसामा’

Sun, 11 Jun 2017 04:37 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क 
एजेंसी/ न्यूयॉर्क  Updated Sun, 11 Jun 2017 04:37 AM IST
विज्ञापन
Sikh American called 'Osama' during the racial incident

अमेरिका में हिंदुओं और सिखों पर नस्ली हमले थम नहीं रहे हैं। इस बार न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर रिलिजन एंड मीडिया में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो सिमरन जीत सिंह नस्ली हमले का शिकार हुए हैं। सिख-अमेरिकी सिमरन सिख कोलीशन समूह के वरिष्ठ रिलिजन फेलो भी हैं। 

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की है। वह हडसन नदी के किनारे दौड़ रहे थे। उन्होंने कानों में ईयरफोन लगा रखा था पर उन्हें स्पष्ट सुनाई दिया कि तीन किशोरों के एक समूह की ओर से ‘ओसामा, ओसामा’ की आवाज आ रही थी। यही नहीं, उन किशोरों ने कुछ और अपमानजनक टिप्पणी भी की। 
विज्ञापन


सिंह ने पहले सोचा कि वह प्रतिक्रिया नहीं देंगे और दौड़ते रहेंगे पर उन्हें पिछले हफ्ते की एक ऐसी ही घटना याद आई जब एक बुजुर्ग महिला ने उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। सिंह ने उस महिला को जवाब नहीं दिया था, जिसका उन्हें बाद में पछतावा भी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनबीसी न्यूज के लिए लिखे लेख में उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने दोस्तों से इस पर राय ली थी कि मैं अगली बार ऐसी घटना पर प्रभावी तरीके से कैसे जवाब दूं।’ आगे कहा कि एक हफ्ते बाद ही मुझे वो मौका मिल गया। मैं उस किशोर के पास आया जो मुझ पर चिल्ला रहा था। युवा अश्वेत ने मुझसे आंखें नहीं मिलाईं। नजदीक जाने पर किशोर ने कहा कि वह तो मजाक कर रहा था और उसने माफी भी मांगी। 


हालांकि सिंह ने कहा कि माफी देना इतना आसान नहीं है क्योंकि जब कोई नस्ली टिप्पणी करता है तो इससे दुख होता है। जब लोग मेरी तरफ देखकर मुझे दुश्मन समझते हैं तो दुख होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed