{"_id":"241c6c001dfb961c0f222971393d9f49","slug":"shri-shri-ravi-shanker-on-international-yoga-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्री रवि शंकर ने बान की मून से करवाया योग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
श्री श्री रवि शंकर ने बान की मून से करवाया योग
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सैकड़ों लोगों के साथ आध्यात्म गुरू श्रीश्री रवि शंकर के सानिध्य में विभिन्न आसनों और ध्यान का अभ्यास किया।
विज्ञापन
मून ने भारतीय मिशन की ओर से उपलब्ध कराया गया विशेष ट्रैक सूट पहन रखा था। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हुआ। बान यहां अपनी पत्नी के साथ आए थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रमुख सैम कुतेसा के भाषण के बाद श्री श्री मंच पर आए और काफी समय तक योग करवाया।