{"_id":"4cd31c98a662857044b2bd2235006175","slug":"shootout-in-america-three-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक घायल
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Thu, 09 Jul 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के पास दो बंदूकधारियों ने लोगों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग वैन से आए दो बंदूकधारियों ने मंगलवार देर रात लोगों के एक समूह पर गोलियां बरसाई।
उन्होंने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इसके अलावा एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बंदूकधारियों की गिरफ्तारी तक स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।