फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   she was lost from 27 years

27 साल से लापता थी, कहां थी वो?

Wed, 03 Jul 2013 06:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 03 Jul 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
she was lost from 27 years

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में 27 साल पहले लापता हुई एक शिक्षिका का कंकाल उसी घर से बरामद हुआ है जिसमें वह अपने पति के साथ रहा करती थीं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक़ जो'एन निकोल्स 1985 में लापता हुई थीं। उनका कंकाल न्यूयॉर्क राज्य के पकिपसी शहर में उनके घर में बनाई गई एक नकली दीवार के पीछे मिला।

कंकाल मुड़ी हुई स्थिति में एक थैले में रखा गया और रस्सियों से बंधा था। पोस्टमॉर्टम के मुताबिक उनके सिर पर भारी चोट लगी थी।

उनके पति जेम्स निकोल्स का पिछले साल दिसंबर में 82 साल की उम्र में निधन हो गया था।

दांतों का रिकॉर्ड
जेम्स की ज़मीन पर किसी ने दावा नहीं किया था जिसके बाद काउंटी के अधिकारियों ने इस पर बने मकान को गिराने का आदेश दिया था।

शुक्रवार को एक कॉन्ट्रैक्टर को प्राइमरी स्कूल टीचर का कंकाल मिला। दाँतों के रिकॉर्ड से इस बात की पुष्टि हुई कि ये कंकाल जो'एन का है।

डचेस काउंटी के चिकित्सा अधिकारी कारी रीबर ने कहा, “उनके सिर पर चोट थी। ये हत्या का मामला लगता है।”

जेम्स ने जांचकर्ताओं से कहा था कि उन्होंने अपनी 55 वर्षीय पत्नी को अंतिम बार दिसंबर 1985 में तब देखा थी जब वह आईबीएम कंपनी में काम करने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट
उन्होंने कहा कि जब वह घर पहुंचे तो उन्हें टाइप किया हुआ एक नोट मिला। उस समय एक जांचकर्ता ने 'पकिपसी जर्नल' अख़बार को बताया था कि नोट से लगता है कि ये तनाव का मामला है लेकिन वह इसे सुसाइड नोट नहीं मान सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो'एन के लापता होने की घटना से तीन साल पहले उनके इकलौते 25 वर्षीय बेटे की डूबकर मौत हो गई थी। माना गया कि इस गम के कारण वह अवसाद में थीं।

जेम्स ने बाद में अख़बार के रिपोर्टर से कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें क्रिसमस से एक दिन पहले फ़ोन किया था और कहा था कि वह ठीक हैं। जेम्स के मुताबिक़ जब जो'एन से पूछा कि वह कहाँ हैं तो उन्होंने फ़ोन काट दिया था।

जासूस पॉल लीकॉम्टे ने जेम्स के बारे में कहा, “उन्हें लेकर हमारी कुछ शंकाएं थीं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed