फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   she does't like the colur of there neighbour's bunglow

पड़ोसन से तंग आकर बंगले को बना लिया किला, करती थी तोड़ फोड़

Thu, 25 Jun 2015 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Jun 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
she does't like the colur of there neighbour's bunglow

अपना पड़ोसी पंसद ना आये और उससे दुखी हो समझ आता है पर उसके घर का रंग पसंद ना आ रहा है इसलिए उसे परेशान करें, ऐसा पहली बार देखा है।

विज्ञापन


जी हां! आपने सही सुना, 46 वर्षीय क्रिस्टी रॉबर्टसन को अपने पड़ोसी माविस और ऐलेन वार्ड के घर का रंग पसंद नहीं आता इसलिए वो उन्हें कई सालों से परेशान कर रही हैं। क्रिस्टी का यहां तक कहना है कि वो इन्हें तब तक परेशान करती रहेगी जब तक दोनों मर नहीं जाते।

वार्ड पति-पत्नी इससे काफी डरे हुए हैं। डर के कारण उन्होंने अपने 150,000 डॉलर के बंगले को एक कैद में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा उन्होनें घर के हर कोने में कैमरे और अलार्म लगा रखे हैं जिससे उसकी हर अगली हरकत पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


कैमरे लगाने के बाद कई सारी ऐसी फुटेज सामने आई हैं जिसमें राबर्टसन वार्ड परिवार के घर के बाहर लगे बाड़े को फांदते हुए दिखी। कई बार तो उनके घर में चोरी-छिपे घुसकर बगीचे में लगे गमलों को तोड़-फोड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल से हैं पड़ोसी , काफी लम्बे समय से इनके बीच समस्याएं

she does't like the colur of there neighbour's bunglow

तस्वीरों में कई जगह राबर्टसन वार्ड परिवार की कारों को नुकसान पहुंचा रही है। हद तो तब हो गई जब राबर्टसन उनकी पोती की तस्वीरें छुप-छुपकर खींचने लगी। आखिरकार तंग आकर वार्ड परिवार ने इसकी शिकायत की।

कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि अगले चार साल तक राबर्टसन वार्ड परिवार को किसी भी तरह से संपर्क नहीं करेगी। इसके अलावा फोन, फेसबुक पर भी कोई बातचीत नहीं करेगी। उनके घर के आसपास किसी भी संपत्ति को हाथ नहीं लगाएगी।

ये दोनो ही पिछले 14 साल से पड़ोसी रहे हैं और इनके बीच समस्याएं काफी लम्बे समय से रहीं है। वार्ड परिवार का कहना है कि इनके और राबर्डसन के बीच किसी भी बात को लेकर कोई तनाव नहीं रहा है पर फिर भी वो इनको तंग करती रहती है। वार्ड परिवार का भी मानना है कि जब से उन्होंने अपने घर का रंग बदला है तब से ही वो उन्हें परेशान करती आ रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed