फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   she did not get dite coke because she is muslim

मुस्लिम होने की वजह से नहीं दिया डाइट कोक

Mon, 01 Jun 2015 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 01 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
she did not get dite coke because she is muslim

सैकड़ों लोगों ने अमेरिका की यूनाईटेड एअरलाइंस के बहिष्कार करने की बात कही है। एअरलाइंस का बहिष्कार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उसके स्टाफ ने एक मुस्लिम यात्री को डाइट कोक नहीं दिया।

विज्ञापन


उन्हें यह डर था कि यात्री बिना खुले हुए कैन को हथियार के रुप में इस्तेमाल कर सकती है।मामला शिकागो का है जहां तहेरा अहमद यूनाइटेड एअरलाइंस के विमान में यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान उन्होंने डाइट कोक की मांग की जिसके जवाब में उन्हें कहा कि 'मुझे माफ कर दीजिए मैं आपको बिना खुला हुआ कैन नहीं दे सकते, इसलिए आपके लिए कोई डाईट कोक नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक शब्द कहे गए

she did not get dite coke because she is muslim

उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर इस घटना का जिक्र किया जिसके बाद वो वाइरल हो गया। वहीं तेहार के बगल में बैठे शख्स को बिना खुला हुआ कैन दिया गया।

जब उन्होंने इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्हें बताया गया कि 'हम लोगों को बिना खुले हुए कैन देने नहीं दे सकते क्योंकि वे इसका इस्तेमाल हथियार की तरह कर सकते हैं।'

तेहार ने बताया कि उसे बगल में बैठे शख्स ने कहा कि 'तुम मुस्लिम हो तुम चुप रहो'। उन्हें आपत्तिजनक शब्द भी कहे गए। उन्होंने कहा कि उनके साथ के किसी भी यात्री ने उनकी मदद नहीं की।

अपनी फेसबुक पोस्ट में तेहार ने लिखा है कि विमान 30 हजार फीट ऊपर था, और वो इस मानवी विभेद के कारण रो रही थी। तेहार ने अपने पोस्ट पर कई लोगो के उस निवेदन को अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्होंने उनकी राय मांगी थी। ( फोटो-साभार फेसबुक)

लोगों ने किया बहिष्कार

she did not get dite coke because she is muslim

वहीं कुछ मुस्लिम एक्टिविस्ट्स ने इसे सोशल मीडिया पर फैला दिया और कहा कि यह 'अक्षम्य' हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एअरलाइंस का बायकॉट करने की बात कही है।

ट्विटर यूजर वैव जोन्स ने कहा है कि केवल बॉयकॉट करना ही एक रास्ता नहीं है बल्किन उस अटेंडेंन्ट को नौकरी से भी निकाला जाना चाहिए।

वहीं इस मामले पर यूनाइटेड एअरलाइँस के प्रवक्ता चार्ल्स होबार्ट का कहना है कि एअरलाइंस तेहार की मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही है। एअरलाइंस इस मामले पर अपने रीजनल पार्टनर से बात करेगी जो फ्लाइट्स को संचालित करने में उसकी मदद करती है। (फोटों में एअरलाइंस का बयान)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed