फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   sexual-harrasment-in-american-navy

अमेरिकी नौसेना में बढ़ रही है यौन हिंसा

Thu, 12 Sep 2013 05:15 PM IST
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:15 PM IST
विज्ञापन
sexual-harrasment-in-american-navy

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार देश की नौसेना में पिछले एक साल के दौरान यौन दुराचार के मामलों में आश्चर्यजनक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि नौसैनिकों और कर्मचारियों का सेना प्रशासन में भरोसा बढ़ने के कारण ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है।

नौसेना का कहना है कि कर्मचारियों को यह भरोसा हो गया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में वे  मामले दर्ज कराने में सहज महसूस कर रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक इस महीने समाप्त होने वाले वर्ष में 1100 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल के 726 के आंकड़ें से 50 फीसदी अधिक है।

सेना में यौन दुराचार के बढ़ते मामलों ने हाल के महीनों में अमेरिकी कांग्रेस और व्हाइट हाउस का भी ध्यान खींचा है।

मई महीने में जारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल सभी सेनाओं के करीब 26 हजार कर्मियों ने यौन दुराचार के मामले दर्ज करवाए।

अभियान

इस मुद्दे पर जागरूकता लाने के लिए नौसेना ने हाल के वर्षों में यौन दुराचार शिक्षा और रोकथाम अभियान चलाया था। अमेरिकी नौसेना का मानना है कि इस अभियान के कारण ही इस साल ऐसे मामलों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


नौसेना में सेक्सुअल एसॉल्ट प्रीवेंशन एंड रेसपॉन्स अधिकारी, रीयर एडमिरल सॉन बक ने वर्जिनिया राज्य में स्थित नॉर्फोल्क नौसेना स्टेशन में कहा, ''हम नौसैनिकों और कर्मियों के साथ यौन दुराचार संबंधी सर्वेक्षण रिपोर्टों और मामलों के रजिस्ट्रेशन के बीच के अंतर को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमारी पहली कोशिश यह है कि यौन दुराचार से जुड़े सभी मामले दर्ज हों। इसके बाद ऐसे मामलों को खत्म करना हमारी  प्राथमिकता है"।

अमेरिकी सेना में हाल के वर्षों में लगातार हो रही यौन दुराचार की घटनाओं से कैपिटल हिल का माहौल गरमा गया है। कैपिटल हिल में ही अमरीकी कांग्रेस है।

इस साल सीनेट में यौन दुराचार से जुड़े मुद्दों पर काफी चर्चा भी की गई। इस बारे में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई नया कानून नहीं बनाया जा सका।


जून महीने में सीनेटर जॉन मैकेन ने सैन्य सेवाओं में बढ़ते यौन दुराचार पर गहरी निराशा और नाखुशी जाहिर की थी।

इससे पहले मई महीने में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि ऐसे व्यवहार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ओबामा ने कहा था, ''यदि कोई ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसे जिम्मेदार ठहराते हुए उसका कोर्ट मार्शल होना चाहिए, बर्खास्त और बेइज्जत कर सेवा से निकाल दिया जाना चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed