{"_id":"58de0f224f1c1b7b7563dd97","slug":"senators-from-president-donald-trump-don-t-buy-steel-from-india-italy-in-keystone-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का फरमान, भारत और इटली से स्टील का आयात हो सकता है बंद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका का फरमान, भारत और इटली से स्टील का आयात हो सकता है बंद
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
पाइपलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका अब भारत और इटली से स्टील का आयात बंद कर सकता है। अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के 9 सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कनाडियाई कंपनी द्वारा इस्तेमाल के लिए भारत और इटली से स्टील का आयात न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने कीस्टोन पाइपलाइन के निर्माण पर रोक लगा दी थी। इसके लिए कहा गया कि इससे जलवायु परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद विवादित पाइपलाइन के निर्माण से जुड़े आदेशों पर दस्तखत किया था। उन्होंने कहा था कि पाइपलाइन बनाने की शर्तों पर फिर से बातचीत होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांसदों के समूह ने पत्र के जरिए अपना विरोध जताया है। पत्र में लिखा गया है कि क्या पाइपलाइनों के लिए इस्तेमाल में आने वाली स्टील का निर्माण अमेरिका में नहीं हो सकता। उन्होंने आगे लिखा की दूसरे देशों से स्टील के आयात की वजह से हमारे देश में रोजगार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
क्रिस वान होलेन और टैमी डकवर्थ की अगुवाई में इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में कोरी ए बूकर, थॉमस आर कार्पर, अल फ्रैंकेन, क्रिस्टोफर एस मर्फी, डेबी स्टैबनाउ, जो डोनेली क्लेयर मैककेस्किल, राबर्ट मेनेनडेज तथा गैरी सी पीटर्स शामिल हैं।