फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Scientists made fuel from carbon dioxide and water

वैज्ञानिकों ने कॉर्बन डाइऑक्साइड और पानी से बनाया ईंधन

Wed, 24 Feb 2016 06:13 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 06:13 AM IST
विज्ञापन
Scientists made fuel from carbon dioxide and water

कॉर्बन डाइऑक्साइड और पानी से सीधे इस्तेमाल लायक तरल हाईड्रोकार्बन ईंधन बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने यह संभव कर दिखाया है। इसके लिए केवल केंद्रित प्रकाश, ऊष्मा और उच्च दबाव की जरूरत होती है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं के अनुसार वातावरण में मौजूद कॉर्बन डाइऑक्साइड और पानी से हाइड्रोकार्बन बनाने की प्रक्रिया एक चरणीय है। इसे फोटो थर्मो केमिकल फ्लो रिएक्टर में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


इसके लिए 180 से 200 डिग्री सेल्सियस तापमान और छह वायुमंडलीय दबाव की जरूरत होती है। टेक्सास यूनिवर्सिटी के फ्रेडरिक मैकडोनेल के अनुसार इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में मिल सकती है मदद

Scientists made fuel from carbon dioxide and water

इससे मिलने वाला ईंधन सस्ता और सरल है। चूंकि इसमें वातावरण में मौजूद कॉर्बन डाइऑक्साइड का इस्तेमाल होता है, इसलिए इस विधि से ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

सबसे बड़ी बात है कि इस रिएक्शन द्वारा प्राप्त ज्यादातर हाइड्रोकार्बन उत्पाद उसी तरह के हैं, जैसे अभी वाहनों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका मतलब है कि वर्तमान प्रणाली को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह शोध जर्नल पनास में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed