{"_id":"649b1d56d1d699926ea85c9136b71bed","slug":"scientist-killed-her-wife-give-her-poison-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक ने पत्नी को 'जहर देकर मारा'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वैज्ञानिक ने पत्नी को 'जहर देकर मारा'
Updated Sat, 08 Nov 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक न्यूरोसाइंटिस्ट को पेय पदार्थ में साइनाइड देकर अपनी पत्नी की हत्या करने का दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन
वकीलों का कहना है कि पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय के पूर्व शोधकर्ता रॉबर्ट फेर्रान्टे ने अपनी पत्नी ऑटमन क्लेन की हत्या करने की साजिश तब रची जब उनकी पत्नी ने दूसरे बच्चे के लिए उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। फेर्रान्टे को अब उम्रक़ैद हो सकती है। पीट्सबर्ग अदालत में फेर्रान्टे को दोषी करार दिए जाने के बाद क्लेन के रिश्तेदार रोने लगे।
उनकी मां लुईस क्लेन ने अदालत के बाहर कहा, "ऑटमन को न्याय मिला।"
इरादतन हत्या
जूरी ने 66 वर्षीय फेर्रान्टे को इरादतन हत्या करने का दोषी करार देने से पहले क़रीब दो दिनों तक 15 घंटे तक विचार विमर्श किया।
फेर्रान्टे ने अपनी पत्नी को पिछले साल इरादतन साइनाइड दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फेर्रान्टे ने अपनी पत्नी को 17 अप्रैल 2013 को यह ज़हरीला पदार्थ दिया था जिसके तीन दिन बात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि फेर्रान्टे ने अपनी पत्नी को ज़हर देने की बात से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने स्टेम सेल प्रयोग के लिए साइनाइड खरीदा था।
पुलिस का कहना था कि फेर्रान्टे ने क्लेन के बीमार पड़ने से ठीक दो दिन पहले विश्वविद्यालय के क्रेडिट कार्ड से 220 ग्राम से ज्यादा साइनाइड खरीदा था। वकीलों ने बताया कि क्लेन के ख़ून की जांच में यह खुलासा हुआ कि उनके शरीर में साइनाइड की काफी मात्रा पाई गई थी।
विज्ञापन