फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Saudi visit: Trump to discuss extremism in Afghan, Pakistan with Muslim leaders

सऊदी अरब दौरे पर ट्रंप, मिलेंगे 50 देशों के प्रमुखों से

Thu, 18 May 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 18 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Saudi visit: Trump to discuss extremism in Afghan, Pakistan with Muslim leaders
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Africa Times
इस सप्ताह सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से पार पाने पर चर्चा करेंगे। अपने दौरे पर ट्रंप मुस्लिम जगत को भी संबोधित करेंगे, जिसमें आतंकवाद प्रमुख मुद्दा हो सकता है। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि इन दो मुल्कों में आतंकवाद बड़ी समस्या है और दुनिया के इस हिस्से में इसकी जड़ी काफी मजबूत हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, "आतंकवाद ही सबसे बड़ी समस्या है। यह मोसुल से लेकर और अफगानिस्तान और पाकिस्तान में काफी गहरी है। हम इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर चर्चा करनी होगी।" गौरतलब है कि 50 से अधिक देशों के नेता सऊदी अरब में होने वाली इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। इनमें से ज्यादातर मुल्क इस्लामिक हैं। उन्होंने खुशी जताई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस बैठक में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


हालांकि, रियाद ने ट्रंप के साथ पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ या अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अलग से बातचीत की कोई पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा संभव है कि ट्रंप ब्रुसेल्स में होने वाली नाटो मीटिंग में भी इस मुद्दे को उठा सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका अफगानिस्तान में अपने फौजियों की संख्या को लेकर भी दोनों से देशों से बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed